अनमबरा/नाइजीरिया : नाइजीरिया में तो इंसानियत की सारी हदें पार कर दी गई हैं, यहां के एक रेस्तरां में लोगों को इंसानी मांस परोसा जा रहा था। रेस्तरां चलाने वाले इतने वहशी हो चुके थे कि वे किचन में खून से लथपथ मांस को पकाने की तैयारी करते थे, जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने रेस्तरां बंद कर दिया। यही नहीं नाइजीरिया के दक्षिण - पूर्वी प्रांत में लोगों द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर रेस्तरां से कटे हुए सिर के बैग मिले।
मिली जानकारी के अनुसार अमनबरा के रेस्तरां में पादरी को शक हुआ। दरअसल यह बिल बेहद कम था। जिसके बाद उन्होंने उन्हें इंसानी मांस परोसे जाने की जानकारी धीरे - धीरे लगी, रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को ग्रेनेड और अन्य हथियार मिले। उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में इस तरह की घटना होने के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।