पत्नी प्रियंका संग निक ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
पत्नी प्रियंका संग निक ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
Share:

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं और हाल ही में उनके पति ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर दी है जो बहुत बेहतरीन है। जी दरअसल प्रियंका और निक जोनस पॉपुलर कपल्स में से एक हैं और दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूजे की फोटोज शेयर कर देखा जाता है। दोनों एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इस फोटो में निक और प्रियंका एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

इसी के साथ आप देख सकते हैं दूसरी फोटो में निक, उनके भाई और प्रियंका 'सकर' के गेटअप में नजर आ रहे हैं। जी दरअसल इस फोटो को शेयर कर उन्होंने बताया कि उनके पॉपुलर एल्बम 'सकर' को एक साल हो गया है और इसी के साथ ही उन्होंने सॉन्ग की तैयारी के दौरान की फोटो साझा की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली नजर आ रही हैं।

वहीं निक जोनस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'बैंड को लेकर हमने कई उतार-चढ़ाव देखे। आज हम यहां पहुंच गए हैं और बीते साल को देख रहे हैं। हम महसूस करते हैं हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे पास दुनियाभर के सबसे अच्छे फैन्स हैं और हमें यह सब परिवार के रूप में करने को मिलता है। आप सभी को एक साल मुबारक हो। हम आप सभी से खूब प्यार करते हैं। धन्यवाद।' आप सभी को बता दें कि निक और प्रियंका के इस फोटो को देख सभी दोनों की तारीफों में लगे हुए हैं।

इन टॉप 7 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, एक नाच कर कमा रही हैं पैसा

इस एक्टर से बहुत प्यार करता है उनका मैनेजर, गिफ्ट की लाखो की बाइक

नीना गुप्ता ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -