चाँद से आई रोवर की नई तस्वीरें, ISRO ने जारी किया नया वीडियो
चाँद से आई रोवर की नई तस्वीरें, ISRO ने जारी किया नया वीडियो
Share:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट पर चहलकदमी कर रहा है. चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग के पश्चात् रोवर को लैंडर से बाहर निकलकर जाते हुए देखा गया. इसरो की ओर से इसका वीडियो जारी किया गया है. इसरो ने विक्रम लैंडर से भेजी गई चांद की सतह की नई तस्वीरें जारी कीं।

प्रज्ञान रोवर चंद्र रहस्यों की खोज कर रहा है। ​प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विक्रम लैंडर जहां उतरा उस स्थान का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा। चांद की सतह से रोवर के माध्यम से विक्रम लैंडर निरंतर नई तस्वीरें भेज रहा है। रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के रहस्यों का पता लगा रहा है।

बता दें कि, चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी, जिससे भारत चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। हालाँकि, अमेरिका, चीन और रूस चाँद पर उतर चुके हैं, लेकिन ये तीनों देश भी अँधेरे में डूबे चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल नहीं हो पाए थे। ISRO का कहना है कि चंद्रमा की सतह पर "कई मुद्दे" थे, जिनका अंतरिक्ष यान पहली बार अनुभव करेगा, विशेष रूप से चंद्रमा की धूल और तापमान, जो चलते हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं।

PM की सभा में अचानक बेहोश होकर गिरा शख्स, फिर मोदी ने जो किया उसने जीत लिया सबका दिल

'कुछ विधायकों का मतलब पूरी पार्टी नहीं है', NCP में टूट पर बोले शरद पवार

'जवाहर प्वाइंट' पर कोई आपत्ति नहीं लेकिन 'शिवशक्ति' पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जानिए क्या बोले राशिद अल्वी?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -