खेसारी लाल के इस गाने ने किया कमाल, रिलीज के कुछ समय बाद मिले इतने व्यूज
खेसारी लाल के इस गाने ने किया कमाल, रिलीज के कुछ समय बाद मिले इतने व्यूज
Share:

यदि आप भोजपुरी सांग्स में इंट्रेस्ट रखते हैं तथा आपके चहेते गायक खेसारी लाल यादव है तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। खेसारी एक नया सांग लेकर आ गए हैं। खेसारी ने अपना न्यू सांग 'पति दूर था रजाई में कुकुर था' को रिलीज कर दिया है। सांग ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सांग को खेसारी के प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के इस सांग को आदिशक्ति फिल्म यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सांग को आवाज खेसारी लाल यादव तथा भोजपुरी उद्योग की हिट प्लेबैक फीमेल गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। खेसारी भोजपुरी सिनेमा में हिट मशीन के रूप में पहचाने जाते हैं तथा इसका प्रभाव उनके इस सांग में भी देखने को मिला। यूट्यूब पर रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ही सांग को 32 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस सांग को लिखा अखिलेश कश्यप ने है जबकि इसे संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। 

आपको बता दें कि खेसारी के इस सांग का फिलहाल अभी ऑडियो वर्जन में रिलीज किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि प्रशंसक मांग करते हैं तो खेसारी इसका वीडियो भी लेकर आएंगे। यदि ऐसा होता है तो इस सांग का वीडियो वर्जन कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाला है। खेसारी लाल यादव अपनी इंडस्ट्री के शानदार कलाकार हैं। प्रशंसक उनके नए नए सांग्स के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। खेसारी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनको बहुत पसंद किया जाता है। बता दें कि खेसारी लाल यादव को भारत के कोने कोने से स्टेज शो के भी ऑफर दिए जाते हैं। इसी के साथ उनके इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

अनुष्का शेट्टी ने शेयर की अपनी इस फिल्म की अपडेट

जल्द ही KGF चैप्टर 2 के सेट पर वापसी करेंगे अभिनेता यश

अभिनेता आर्यन संतोष ड्रग्स मामले को लेकर बोली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -