शर्मनाक! 65 वर्षीय महिला के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप
शर्मनाक! 65 वर्षीय महिला के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप
Share:

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले से चौंका देने वालो घटना सामने आई है। जहां पर 65 वर्षीय बुजुर्ग मूक-बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के पश्चात् पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।   

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। वृद्ध महिला का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पश्चात् वृद्ध महिला बहुत डरी हुई है तथा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। इस मामले की तहकीकात दरोगा योगेश वाघमारे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला बोल और सुन नहीं सकती है। इसलिए मेडिकल रिपोर्ट के माध्यम से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी हुई। इस मामले पर तुरंत ही एक्शन लेते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। 

हाल ही में एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश में हुई थी। जहां आपसी विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अपने दामाद को लेकर घर में घुस गया। तत्पश्चात, उसके साथ मारपीट कर दोनों अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।  

'मैं हिंदू हूं, क्या हिंदू होना शर्म की बात है', पहचान पर सवाल उठाने वालों पर भड़के इसरो के पूर्व साइंटिस्ट

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, कमांडर स्तर की वार्ता के बाद उठाया ये कदम

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ कल पीएम करेंगे संवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -