बेटे रणबीर के ऋषि कपूर संग रिश्ते को लेकर नीतू कपूर का शॉकिंग खुलासा, बोली- 'उन्होंने बहुत कुछ खो दिया...'
बेटे रणबीर के ऋषि कपूर संग रिश्ते को लेकर नीतू कपूर का शॉकिंग खुलासा, बोली- 'उन्होंने बहुत कुछ खो दिया...'
Share:

मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो का प्रत्येक सीजन बहुत धमाकेदार होता है। अभी इस शो का 8वां सीजन चल रहा है। इस सीजन का प्रत्येक एपिसोड बहुत बेहतरीन रहा है। अब तक इसके 8वें सीजन में दीपिका पादुकोण से लेकर शार्मिला टैगोर और सैफ अली खान तक आ चुके हैं।

वहीं अब काउच पर गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू कपूर और जीनत अमान दिखाई दी। दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। करण जौहर के सामने नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ गुजारे हुए अपने जीवन के सबसे यादगार वर्षों को याद किया तथा इसी के साथ ऋषि कपूर को लेकर कई चौंकाने देने वाले रहस्यों से भी पर्दा उठाया हैं। नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे। वह उन्हें कभी भी देर रात तक पार्टी करने नहीं देते थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि वह बच्चों के साथ बिल्कुल भी फ्रेंडली नहीं थे।

नीतू कपूर ने करण से चर्चा करते हुए बताया कि आप जानते हैं कि “चिंटू जी (ऋषि कपूर) बहुत प्यारे इंसान थे। उनमें बहुत प्यार था। मगर कुछ ऐसा था कि उन्होंने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी और लोगों को बुली करते थे, अपना प्यार नहीं दिखाया। विशेष तौर से मेरे और मेरे बच्चों के लिए, वह एक बड़ी चीज की तरह था। सम्मान और सब कुछ, वह कभी भी बच्चों के साथ दोस्त की भांति नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के साथ बहुत कुछ खो दिया।”

आगे नीतू ने कहा कि “मुझे दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे अपने रिश्ते के अच्छे पार्ट एवं न्यूयॉर्क में गुजारे वक़्त को याद करना पसंद है। इसलिए न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, किन्तु हमारे पास सबसे अच्छा वर्ष था, मेरे पास मेरे जीवन का सबसे अच्छा साल था। उस वर्ष उन्होंने खुलकर चर्चा की। उन्होंने प्यार दिखाया, वो बहुत प्यारा वक्त था। हमने सबसे शानदार समय बिताया।”

शाहरुख खान नहीं डॉन 3 में नजर आएंगे रणवीर सिंह, विलेन का किरदार निभाएगा बॉलीवुड का ये एक्टर

पहली बार बेटे आर्यन के जेल जाने पर दी शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया, बोले- 'जब आपको लगता है...'

सुसाइड करने वाले थे ए आर रहमान, इस शख्स की इस सलाह ने बदली जिंदगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -