NDA ने परिवर्तन यात्रा से किया बिहार चुनाव का शंखनाद
NDA ने परिवर्तन यात्रा से किया बिहार चुनाव का शंखनाद
Share:

सोनपुर : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा बिहार चुनाव से पूर्व प्रचार के लिए निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्राओं को प्रारंभ किए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान बिहार में भाजपा और एनडीए के कद्दावर नेता पहुंच चुके हैं। इन नेताओं द्वारा प्रचार प्रसार के साथ परिवर्तन यात्राओं का जायजा लिया जा रहा है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के मसले को लेकर यह यात्रा प्रारंभ की जा रही है, जो कि 27 अगस्त तक संचालित की जाएगी। मामले में कहा गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पहुंचे।

यहां उन्होंने परिवर्तन यात्रा को लेकर चर्चा की और मंदिर में पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक भी किया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा हरिहर नाथ मंदिर में पूजन भी किया। मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने परिवर्तन यात्रा को रवाना भी किया। यह यात्रा सोनपुर से प्रारंभ हुई। इस परिवर्तन यात्रा में बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और पिछड़ापन दिखा गया गया इसके उलट भाजपा द्वारा केंद्र में किए गए विकास कार्यों को दर्शाया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी बिहार पहुंचे यहां वे कई परिवर्तन रैलियों को उनके गंतव्यों के लिए रवाना करेंगे।

राधामोहन सिंह, उपेंद्र कुशवाह आदि परिवर्तन यात्रा के दौरान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नया गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई जंगलराज और मंगलराज की है। परिवर्तन यात्राओं को रवाना करते समय नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है। अन्य राज्यों में भाजपा की सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं। यहां पर सुशासन है और इन राज्यों में विकास भी अच्छा हो रहा है साथ ही केंद्र राज्य सरकारों के माध्य से देश का विकास कररही है।

बिहार में भी विकास की बयार बह सकती है। यह ज्ञान-विज्ञान की धरती है। यहां रोजगार विकसित किए जा सकते हैं। परिवर्तन यात्राओं के दौरान एक बार फिर भाजपा ने अपना DNA राग अलापते हुए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर निशाना साधा। इस दौरान गिरिराजसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को नाखून कटवाकर शहीद होने की आवश्यकता नहीं है बिहार की जनता तो उन्हें स्वयं ही शहीद कर देगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -