गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी NCP, किया गठबंधन का ऐलान
गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी NCP, किया गठबंधन का ऐलान
Share:

अहमदाबाद: अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर लिया है. शरद पवार की पार्टी NCP गुजरात की 182 सीटों में से 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. आज शुक्रवार (11 नवंबर)  को दोनों पार्टियों के नेताओं ने इसका ऐलान किया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-NCP ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. कांधल जडेजा इकलौते MLA थे, जो NCP के चुनाव चिन्ह पर जीत कर आए थे. वे इस समय पोरबंदर जिले के कुटियाना विधानसभा क्षेत्र से MLA हैं.

चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा करते हुए गुजरात कांग्रेस इकाई के प्रमुख जगदीश ठाकोर ने कहा है कि, ‘NCP कांग्रेस के साथ गठबंधन में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. NCP 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ये 3 सीटें आनंद जिले के उमरेह, अहमदाबाद जिले के नरोदा और दाहोद जिले के देवगढ़ बरिया की हैं.’ इन तीनों क्षेत्रों में इस समय भाजपा के MLA हैं. कांग्रेस गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि, ‘ कांग्रेस ने उन पार्टियों के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया है, जो UPA-1 और UPA- 2 की सरकार के दौरान हमारे साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनी हुई थीं.’ 

ठाकोर ने भरोसा जताया है कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस, राज्य में 125 सीटें जीतकर 24 वर्षों बाद सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि जो समान विचारों वाले लोग हैं और जो संविधान की रक्षा करने के लिए तैयार हैं और देश की एकता-अखंडता के लिए फासिस्ट ताकतों के खिलाफ साथ आने को राजी हैं, उनके साथ कांग्रेस गठबंधन करने के लिए तैयार है.

AIMIM नेता तौफीक के अवैध निर्माण पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र

गुजरात चुनाव में भाजपा को झटका, MLA केसरी सिंह सोलंकी ने थामा AAP का दामन

महिला डांसरों के साथ कांग्रेस नेता ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो देख चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -