NCP नेता ने की मुर्गी से मुंबई की तुलना, BJP महिला विधायक बोली- 'उन्होंने मुझे चिल्लाकर...'
NCP नेता ने की मुर्गी से मुंबई की तुलना, BJP महिला विधायक बोली- 'उन्होंने मुझे चिल्लाकर...'
Share:

मुंबई: NCP नेता छगन भुजबल के एक बयान पर महाराष्ट्र में खूब राजनीति देखने को मिल रही है। एक बैठक के चलते भुजबल ने मुंबई की तुलना सोने का अंडा देने वाली मुर्गी से कर दी थी। अब उनके इस एक बयान ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया तथा भाजपा  MLA मनीषा चौधरी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने एक ओर मुंबई अपमान का जिक्र किया तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं के अपमान पर भी जोर दिया।

वही पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनीषा चौधरी ने कहा कि भुजबल ने सदन में बहस के चलते मुंबई की तुलना मुर्गी से की थी। जब मैंने इस बात का विरोध करने का प्रयास किया तो उन्होंने मुझे चिल्लाकर चुप करवा दिया। ये सभी महिला विधायकों का अपमान है। अब भाजपा तो इसे बड़ा मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है, इसे महिला अपमान से भी जोड़ रही है, मगर NCP ने भी एक आक्रमक स्टैंड अपना रखा है। भुजबल ने तर्क दिया है कि उनकी ओर से केवल मराठी पंक्ति का जिक्र किया गया था। उस लाइन में बोला गया कि सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को मार देना।

वही अपने बचाव में भुजबल ने आगे कहा कि मैंने तो केवल इतना बोला था कि मुंबई एक सोना देने वाली मुर्गी है, इसे मत मारना। मैं तो इस शहर को बचाने की बात कर रहा था। मगर मेरी एक बहन को शिकायत है कि मुंबई को कोमबडी क्यों बोला गया। अभी के लिए भुजबल ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, मगर NCP ने इल्जाम लगाया है कि झूठे तथ्यों के माध्यम से बवाल खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां तक कहा गया है कि भाजपा ने उस वक़्त कुछ नहीं बोला जब राज्य के राज्यपाल सावित्रीबाई फुले के बारे में विवादित बयान दे रहे थे।

'विदेशी फंडिंग से देश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहे NGO..', शाह बोले- हम दया नहीं दिखाएंगे

खनिज विभाग की कारवाही में अवेध उत्खनन में 2 वाहन जप्त

मेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी, प्रदेश सरकार को जगाने की कोशिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -