आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच कर रहे दो NCB अफसरों का पहले हुआ ट्रांसफर और अब निलंबन, लेकिन क्यों ?
आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच कर रहे दो NCB अफसरों का पहले हुआ ट्रांसफर और अब निलंबन, लेकिन क्यों ?
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जाँच से जुड़े दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आर्यन खान मामले के बाद इन दोनों अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया था। अब संदिग्ध गतिविधियों के बाद दोनों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले आर्यन खान मामले में NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को भी पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह CBI के पूर्व अधिकारी संजय सिंह को कार्यभार सौंपा गया था। 

जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनके नाम विश्व विजय सिंह और आशीष रंजन प्रसाद हैं। वीवी सिंह NCB अधिकारी हैं और उन्हें आर्यन खान केस के बाद गुवाहाटी एनसीबी में ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं, आशीष रंजन प्रसाद खुफिया (IB) अफसर हैं और उन्हें CISF में ट्रांसफर कर दिया गया था। अब दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NCB का कहना है कि इन दोनों का निलंबन आर्यन केस संबंधित नहीं है। बताया जा रहा है कि NCB के चीफ (DDG) ज्ञानेश्वर सिंह की रिपोर्ट के आधार पर इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है और इनका निलंबन किसी दूसरे मामले में हुआ है। हालाँकि, वो मामला क्या है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि जब क्रूज पर ड्रग्स को लेकर छापेमारी हुई थी, तब विश्व विजय सिंह जाँच अधिकारी थे और आशीष उनके डिप्टी थे। बाद में इस मामले में सियासत होने के चलते जाँच को NCB के SIT को सौंप दिया गया था। उस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपने बयान भी दर्ज कराए थे। दरअसल, गत वर्ष 2 अक्टूबर की रात को मुंबई क्रूज पर NCB के अधिकारियों ने छापेमारी की थी, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और 6 अन्य लोगों को अरेस्ट किया गया था। साथ हीमुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा, नुपुर सतीजा और विक्रांत छोकर को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान और 19 अन्य को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन और बिक्री करने का इल्जाम लगा था। इनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस अधिनियम (NDPS Act) के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, काफी सियासत होने के बाद आर्यन खान और 17 अन्य को जमानत मिल गई थी।

राजस्थान: नाले के ऊपर लगी पट्टियों पर खड़े होकर बात कर थे 5 युवक, अचानक टूट गया ढक्कन और फिर...

JNU में भड़की हिंसा पर यूनिवर्सिटी की VC ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम टुकड़े-टुकड़े...

तालाब में मछली पकड़ने गए शख्स के हाथ में आ गया ग्रेनेड, मच गया हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -