नवरात्रि में खूब बजते हैं इन फिल्मों के यह बेहतरीन गाने
नवरात्रि में खूब बजते हैं इन फिल्मों के यह बेहतरीन गाने
Share:

नवरात्रि आने में कुछ ही समय बचा है। जी हाँ, इस साल नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और यह 25 अक्टूबर को खत्म होगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि के वह गाने जिसे सुनकर आप एन्जॉय कर सकते हैं। आइए बताते हैं।

 


फिल्म 'सुहाग' - 1979 में रिलीज फिल्म 'सुहाग' में अमिताभ और रेखा पर फिल्माए इस गीत में 'मां' की महिमा का वर्णन किया गया है। जी दरअसल इस गाने के बोले हैं 'काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी'। इस गाने को मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की आवाज़ तथा लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत मिला था और यह खूब लोकप्रिय हुआ था।
 
फिल्म अवतार -
साल 1983 में रिलीज 'अवतार' फिल्म में राजेश खन्ना और शबाना आजमी नज़र आए थे और इन दोनों पर फिल्माए गए गीत 'माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं।' ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने ने सभी का दिल जीता था। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इस गीत को नरेंद्र चंचल ने गाया है और यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ था।


फिल्म 'आशा'- साल 1980 में रिलीज फिल्म 'आशा' में जितेंद्र और रामेश्वरी दिखाई दिए थे और इस पर फिल्माए गए गीत 'साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार' ने भी सभी का दिल जीता था। इस गाने में नरेंद्र चंचल ने अपनी मधुर तान बिखेरी है और इस गीत के हर बोल में मां की महिमा का भावुक वर्णन किया गया है। इस गाने में आनंद बक्षी के बोल को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने संगीत से सजाया है। 

फिल्म 'मर्द' - साल 1985 में रिलीज फिल्म 'मर्द' में ओ मां शेरावाली गीत अमिताभ बच्चन ने गाया है। इस गाने को आज तक लोग बड़ा पसंद करते हैं और खूब प्यार भी देते हैं। वैसे इस गाने को शब्बीर कुमार ने अपनी आवाज़ दी है और अन्नु मलिक ने संगीत दिया है।  


 
फिल्म 'क्रांति'- मनोज कुमार और दिलीप कुमार अभिनीत फिल्म 'क्रांति' के इस गीत 'जयकारा… शेरों वाली का
' को महेंद्र कपूर और मीनू पुरुषोत्तम ने गाया है। इस गाने को भी लोग बड़ा पसंद करते हैं। वैसे इस गाने को संतोष आनंद ने लिखा है और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने इसमें संगीत दिया है। 

माता दुर्गा के इन मंत्रों से मिलेगी बड़ी सफलता

नवरात्रि: इस पंडाल में होगी प्रवासी महिला मजदूर की प्रतिमा की पूजा

साथ निभाना साथिया 2 में मनेगा नवरात्र का जश्न, सामने आई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -