सिद्धू नहीं बनाएंगे नई पार्टी, किया बड़ा एलान
सिद्धू नहीं बनाएंगे नई पार्टी, किया बड़ा एलान
Share:

नई दिल्ली : बीजेपी का दामन छोड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा गठित आवाज ए पंजाब मोर्चा के लिये गठबंधन का विकल्प राजनीतिक दलों के सामने रखा है। सिद्धू ने यह कहा है कि उनका यह मोर्चा किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन करने के लिये तैयार है। मालूम हो कि पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है और इसे लेकर सिद्धू ने भी मैदान पकड़ लिया है।

पिछले दिनों ही सिद्धू ने भाजपा को अलविदा कहा था और इसके बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा सामने आई थी। लेकिन सिद्धू ने अपने स्वयं की ही पार्टी आवाज ए पंजाब का गठन कर दिया। उनका यह कहना है कि वे आवाज ए पंजाब को राजनीतिक दल का नहीं बल्कि मोर्चा तक ही सीमित रखेंगे और इसके साथ कोई भी राजनीतिक दल गठबंधन कर सकता है।

हालांकि यह अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि सिद्धू के आवाज ए पंजाब में गठबंधन हेतु किसी राजनीतिक दल से संपर्क साधा है या नहीं। लेकिन समझा जा रहा है कि सिद्धू के मोर्चा में वे नेता शामिल हो सकते है, जिन्हें या तो उनके दलों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है या फिर वे स्वयं ही अपने दल को छोड़कर आये है। इनमें बागी नेताओं की संख्या अधिक है। पंजाब विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन इसी बीच सिद्धू ने आवाज ए पंजाब का गठन कर पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी थी।

सिद्धू से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई उनकी हॉट बेटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -