पद्म पुरस्कार : रजनीकांत, धीरूभाई, रविशंकर अंबानी समेत 8 को मिलेगा पद्म विभूषण
पद्म पुरस्कार : रजनीकांत, धीरूभाई, रविशंकर अंबानी समेत 8 को मिलेगा पद्म विभूषण
Share:

नई दिल्ली : सरकार ने साल 2015 के पद्म पुरस्कार दिए जाने वाली हस्तियों के नाम अनाउंस कर दिए है। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र के माहिर 118 लोगों के नामों का चयन किया गया है। जिसमें रोबोट का किरदार निभाने वाले रजनीकांत, धीरुभाई अंबानी, बैंडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, आध्यात्मिक गुरु रविशंकर व फिल्मकार रामोजी राव व अभिनेता अनुपम खेर, पार्श्व गायक उदित नारायण और पूर्व सीएजी विनोद राय सहित कइयों को पद्म विभूषण दिया गया है। साथ ही अजय देवगन व पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड पाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

पद्म विभूषण-

रजनीकांत, रामोजी राव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व गर्वनर जगमोहन, श्रीश्री रविशंकर, धीरूभाई अंबानी समेत 8 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

पद्म भूषण-

अनुपम खेर, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा, बिजेंदर सिंह हमदर्द, स्वामी तेजोमयानंद, प्रोफेसर एन. एस. रामानुज टाटाचार्य, प्रोफेसर डी. नागेश्वर रेड्डी, उदित नारायण, यामिनी कृष्णमूर्ति, गिरिजा देवी,  डॉक्टर विश्वनाथ संत, राम वी सुतार, विनोद राय, एच. कन्हैयालाल।

पद्म श्री-

अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, मधुर भंडारकर, वकील उज्जवल निकम।

पद्म विभूषण देश के नागरिकों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। जो देश के लिए बहुमूल्य योगदान देने पर दिया जाता है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिया जाता है।

इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 में हुई। भारत रत्न के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। इसके बाद तीसरे नंबर पर पद्म भूषण है। देश के लिए अभूतपूर्व योगदान देने वाले को इस सम्मान से नवाजा जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारियो द्वारा दी गई सेवाएं भी शामिल है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -