नरसिंहपुर की बेटी को साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित
नरसिंहपुर की बेटी को साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित
Share:

नरसिंहपुर से संदीप राजपूत की रिपोर्ट

नरसिंहपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय काव्य महोत्सव में नरसिंहपुर जिले की बेटी अनामिका चौकसे को काव्यपाठ हेतु साहित्य शिरोमणि सम्मान तथा अनामिका द्वारा वर्ष भर साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान व उपलब्धियों को देखते हुए संस्था द्वारा महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में देशभर के लगभग 200 कवियों ने काव्यपाठ किया।

बता दें कि संस्था द्वारा दो बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कविसम्मेलन का आयोजन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया। इस दौरान अनामिका चौकसे ने काव्यपाठ के साथ संचालिका के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजक व संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी, डॉ. गीता चौहान, मातृका बहुगुणा देहरादून, ममता वेद, हारून राशिद ग़ाज़ीपुरी, रिंकू निगम दिल्ली, डॉ. शशांक महोबतिया बिजनोर, नीलेश प्रजापति पीलीभीत, आकाश सिंह राठौर जबलपुर आदि की उपस्थिति रही।

इस लड़के को लोग मानते है बजरंगबली का 'परमावतार', चेहरा देखकर डर जाएंगे आप

बिहार-MP में मिली विस्फोटक सामग्री, मचा हड़कंप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हुआ ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -