प्यार के इम्तिहान में बाल बाल बची जान
प्यार के इम्तिहान में बाल बाल बची जान
Share:

पेनसिल्वेनियाः ये तो आपको भी पता होगा कि लड़के, लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए क्या-क्या नहीं करते कुछ इसी प्रकार का मामला सामने आया है। और ऐसा करने पर लड़के की जान पर बन आई है। दरअसल यह लड़का एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए स्पाइडर मैन की तरह एक इमारत से दूसरी इमारत पर कूदने जा रहा था। लेकिन उसकी कोशिश नकाम रही।

पेनसिल्‍वेनिया के रहने वाले लड़के की उम्र 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। यह लड़का एक लड़की से मिला और दीवाना हो गया। इसके बाद उसने एक घंटे पहले मिली लड़की को इम्‍प्रेस करने के चक्‍कर में तीन मंजिला इमारत से उसके पास बनी इमारत पर छलांग लगा दी।

लेकिन हुआ उल्‍टा और वो इन इमारतों के बीच में बनी गैप में ही फंस गया। सूचना मिलने पर पिटसबर्ग पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट और मे‍डीकल टीम मौके पर पहुंची। टीम के डायरेक्‍टर वेंडेल हिसरिच के बताया कि ऐसा लगता है कि वहां तीन दीवारें हैं जिनसे होकर हमें गुजरना था और हमारे लोग छत पर भी थे। एक सदस्‍य लटककर उस लड़के तक पहुंचा और उसे सहायता पहुंचाई। वो जागृत था और बात कर रहा था। वो तीन घंटे से ज्‍यादा वक्‍त से वहां था इसलिए थोड़ा थका हुआ था। हालांकि इतने सब के बाद उस लडकी ने उसे हां कर ही दी।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -