सीमाओं पर सुरक्षा के लिए जरूरी है आंतरिक व्यवस्था का मजबूत होना
सीमाओं पर सुरक्षा के लिए जरूरी है आंतरिक व्यवस्था का मजबूत होना
Share:

नईदिल्ली। जम्मू - कश्मीर के हिंसाग्रस्त हालातों को लेकर राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा ने चिंता जताई है उन्होंने कहा है कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि आतंरिक और सार्वजनिक व्यवस्था का रखरखाव बहुत ही महत्वपूर्ण है इतना ही नहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों के हितों का ध्यान बेहतर तरीके से रखा जाना चाहिए। इस मामले में राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि यदि हम सीमा पर निवास करने वाले लोगों पर ध्यान दें तो लोगों को सुरक्षा देने और राज्य में सुरक्षा के हालातों का ध्यान रखने हेतु काफी प्रयास करने की जरूरत है।

अभी जो कोशिशें हो रही हैं वह काफी कम है। राज्यपाल ने इस मसले पर 1965 का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब में राज्य के लोगों ने सरकार को समर्थन दिया था और कई जानकारिया दी थीं। यदि कश्मीर में भी जनता सरकार को या सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग करें तो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई ने कहा कि स्थानीय स्तर पर निकायों को शक्तिशाली बनाना चाहिए। इन निकायों के नेताओं को भी शक्ति संपन्न बनाने के लिए तैयारी करनी होगी। ऐसे में राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से जुटाई जा सकेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -