मंत्रालयों को निर्देश, 3 वर्ष के कार्यकाल को लेकर दर्शाएं 5-5 उपलब्धियां
मंत्रालयों को निर्देश, 3 वर्ष के कार्यकाल को लेकर दर्शाएं 5-5 उपलब्धियां
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने को लेकर विभिन्न मंत्रियों से कहा है कि सभी मंत्री अपने मंत्रालयों की 5-5 उपलब्धियों की सूची तैयार करें। मंत्रियों को उन सुधारों का उल्लेख करने के लिए भी कहा गया है जिससे आम जनता को लाभ हुआ हो। दरअसल सूचना प्रसार मंत्री वैंकेया नायडू ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए पत्र के माध्यम से लिखा है कि मंत्री अपने कार्यों की उपलब्धियां प्रदान करें।

इन उपलब्धियों को एक पुस्तक में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार अपने 3 वर्ष का कार्यकाल 26 मई को पूर्ण करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नायडू को जो पत्र भेजा गया है उसमें कहा गया है कि बुलेट फाॅर्म में 3 पेज का नोट तैयार किया जाए।

इस नोट में मंत्रालय के प्रदर्शन क्षेत्र, मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों के वर्ष 2014 से 2017 के आंकड़े और वर्ष 2014 उस क्षेत्र में स्थिति और इसकी तुलना, विद्युत कनेक्शन को लेकर वर्ष 2014 से 2017 तक की जानकारी, मंत्रालय द्वारा लाए गए सुधार, प्रक्रिया, नीतियां आदि के बारे में जानकारी के मसलों को कवर किए जाने की बात शामिल की गई है। सांसद स्वप्न दास गुप्ता और चंदन मित्रा को कहा गया है कि वे बौद्धिक संभाषण पर नोट तैयार की जवाबदारी लें।

सर्जिकल स्ट्राइक के जांबाज राष्ट्रपति के हाथों हुए सम्मानित

GST बिल को मनमोहन सिंह ने बताया गेम चेंजर

क्या पीएम मोदी ने योगी को सीएम बनांना पहले ही तय कर लिया था ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -