चुस्त मंत्री दुरुस्त सरकार की तर्ज पर कल हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार
चुस्त मंत्री दुरुस्त सरकार की तर्ज पर कल हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार
Share:

नई दिल्ली : कई माह से चले आ रहे मोदी कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर से अब जल्द ही पर्दा उठने की संभावना है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेना में बदलाव करने वाले है। खबरों के अनुसार, लिस्ट राष्ट्रपति को भेजा जा चुका है। कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते है, जब कि कुछ नए चेहरे भी शामिल किए सकते है।

7 जुलाई से पीएम अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जाने वाले है, ऐसे में संभव है कि वो उससे पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल का काम पूरा कर लें। फिलहाल कैबिनेट में 66 मंत्री है, जडब कति नियमानुसार, 82 मंत्री रह सकते है। उम्मीद है कि आगामी चुनाव को देखते हुए पंजाब, उतर प्रदेश और उतराखंड से मंत्री बनाए जाएंगे।

सर्बानंद सोनोवाल के असम में मंत्री बन जाने के बाद से उनकी जगह भी रिक्त है। शिवसेना के काते में एक और पद जा सकता है। इस मुद्दे पर मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लंबा बात की है। मोदी-शाह की नजर अगले चुनावों पर भी है। कुछ मंत्रियों को शाह की टीम में भी भेजा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा, गृह, वित और एक्सटर्नल अफेयर मंत्रालय बदले जा सकते है।

पावर मिनिस्टर फॉर स्टेट पीयूष गोयल को इंडिपेंडेंट चार्ज से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाना तय माना जा रहा है। दूसरी खबर है कि पार्टी में 75 की उम्र पार कर चुके लोगों को बी जगह नहीं दी जाएगी। ऐसा हाल ही में मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार के दौरान देखने में आया है। मोदी कैबिनेट में नजमा हेपतुल्ला और कालराज मिश्र, दो ऐसे मंत्री हैं, जिनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है। अब तक एक बार केवल मोदी कैबिनेट में विस्तार किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -