मोदी ने नीतीश पर लगाया राजनीतिक तरफदारी करने का आरोप
मोदी ने नीतीश पर लगाया राजनीतिक तरफदारी करने का आरोप
Share:

पटना : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सचिव कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कई नेताओं ने अपना विरोध भी व्यक्त किया तो दूसरी ओर केंद्र के मंत्रियों और समर्थित नेताओं ने केंद्र सरकार का पक्ष सामने रखा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक मित्र और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोपी की राजनीतिक तरफदारी करने को लेकर आरोप लगाए गए हैं। दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार की इन बातों को लेकर निंदा की।

उन्होंने कहा कि नीतीश केजरीवाल के सचिव को बचाने में जुटे हैं। बिहार में जेडीयू और इसके घटक दलों के कार्यकाल में उपजे घोटालों को लेकर घटक दलों पर आरोप लगते रहे हैं मगर इसके बाद भी नीतीश केजरीवाल के प्रमुख सचिव को बचाने में लगे हुए हैं। जिसे लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर ट्विट कर केंद्र सरकार का पक्ष रखा।

ट्विट के माध्यम से उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पर क्यों छापे नहीं मारे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर 3000 फोन काॅल्स की रिकाॅर्डिंग और 50 अधिकारियों द्वारा मिले सबूत के बाद भी किसी भ्रष्ट अधिकारी के विरूद्ध छापामार कार्रवाई क्यों नहीं की जाना चाहिए।

सुशील कुमार मोदी द्वारा यह भी कहा गया कि शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे ओम प्रकाश, चारा घोटाले में आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और सारदा चिट फंड घोटाले के आरोपियों से घिरीं ममता बनर्जी से दोस्ती निभाने वाले नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर रहे हैं। क्या कभी किसी दागी अधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा बचाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल इस अधिकारी को राजनीतिक संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -