रुसी तकनीक से बने परमाणु संयंत्र का मोदी और पुतिन ने किया उद्घाटन
रुसी तकनीक से बने परमाणु संयंत्र का मोदी और पुतिन ने किया उद्घाटन
Share:

चेन्नई। बुधवार को तमिलनाडु में बने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियजोना का पीएम नरेंद्र मोदी व रुसी प्रेसीडेंट ब्लादिमीर पुतिन ने उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए इस उद्घाटन में परियोजना की पहली इकाई का उद्घाटन हुआ है। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ तमिलनाडु की सीएम जे जयललिता भी वीडियो लिंक से जुड़ी रहीं।

यह प्लांट रुसी तकनीक पर बना है, जो कि 2014 से ही एक्टिव है। यहां पैदा होने वाली 100 मेगावॉट की बिजली से आधे तमिलनाडु में रोशनी होती है। यहां दो रुसी रिएक्टर स्थापित किए गए है। कुडनकुलम में इन रिएक्टरों की स्थापना भारतीय परमाणु ऊर्जा कॉरपोरेशन और रूस की आणविक नियामक संस्था रोसाटॉम की एक सहायक इकाई संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

1988 में ही दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था। तब भारत के पीएम राजीव गांधी थे और रुस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव थे। लेकिन सोवियत संघ के विघटन के कारण निर्माण कार्य 1999 में शुरु हुआ था। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि रुसी तकनीक सुरक्षित नहीं है। उनका कहना था कि यह प्लांट एक जिंदा बम है, जिससे इलाके में मछलियां खत्म हो जाएंगी।

जुलाई, 2013 में प्लांट ने ऊर्जा उत्पादन शुरू कर दिया, और शुरुआत में 300 मेगावॉट बिजली बनाई. अधिकारियों का कहना है कि कुडनकुलम प्लांट की दूसरी इकाई विभिन्न परीक्षणों तथा मंजूरियों के बाद जल्द ही तैयार हो जाएगी। आगे यहां दो और रिएक्टर बनाए जाने की योजना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -