सामने आए नकुल मेहता की पत्नी के गोदभराई के फोटोज
सामने आए नकुल मेहता की पत्नी के गोदभराई के फोटोज
Share:

टीवी एक्टर नकुल मेहता जल्द ही पापा बनने वाले हैं। जी हाँ, बीते दिनों ही उनके पापा बनने की खबर आई थी और अब उनकी पत्नी की गोदभराई हुई है। जी हाँ, नकुल मेहता के घर पर बीते दिनों ही गोदभराई की रस्म का आयोजन किया गया था और अब उस दौरान के कुछ फोटोज सामने आए हैं। आप देख सकते हैं गोद भराई की रस्म के दौरान जानकी मेहता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इन तस्वीरों में जानकी मेहता के चेहरे पर खूबसूरती नजर आ रही है।

वैसे जानकी मेहता की गोद भराई की रस्म के दौरान उनके पति नकुल मेहता बहुत खुश नजर आए। उनके चेहरे पर भी ख़ुशी दिखाई दी। आप देख सकते हैं अपनी गोदभराई की रस्म के दौरान जानकी मेहता हाथों में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक तस्वीर में जानकी मेहता बहुत खुश दिखाई दे रहीं हैं। वैसे बीते दिनों ही जानकी मेहता और नकुल मेहता ने अपनी बहुत ही प्यारी वीडियो शेयर की थी और उसी के जरिये उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

इस समय जानकी मेहता अपना पूरा ख्याल रख रही हैं। एक तस्वीर में जानकी मेहता मेकअप करवाते हुए कॉफी पीते दिखाई दे रहीं हैं। वैसे गोदभराई की रस्म का हिस्सा बनने के लिए जानकी मेहता ने इंडियन लुक अपनाया और इसी के कारण वह बेहतरीन नजर आईं। अपनी गोदभराई की रस्म में उन्होंने स्काई ब्लू कलर का आउटफिट पहना था और मैचिंग ज्वैलरी और माथे पर बिंदी लगाकर उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया था।

एकता कपूर ने दी शहीर शेख को शादी की बधाई, कहा- 'बेगम रुचिका कपूर शेख...'

यूपी में आज से लव जिहाद पर मिलेगी 10 साल की सजा, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दी मंजूरी

चक्रवात निवार: कपास किसानों को हुआ नुकसान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -