पांचवी पत्नी ने पति को दिखाई गन्दी फिल्म और फिर कर दी हत्या, वजह कर देगी हैरान
पांचवी पत्नी ने पति को दिखाई गन्दी फिल्म और फिर कर दी हत्या, वजह कर देगी हैरान
Share:

नागपुर: हाल ही में नागपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ कुछ ऐसा हुआ है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यहाँ बीते दिनों एक युवक की हत्या हुई थी जिसकी गुत्थियां सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिल चुकी है। पुलिस को जांच में यह पता चला है कि पारिवारिक कलह के कारण काफी महीनों से अलग रह रही पांचवी पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा है। जांच में सामने आया है कि पत्नी ने पहले अपने पति को गंदी फिल्म दिखाई और उसके बाद पति के हाथ कुर्सी से बांधे। फिर पत्नी ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाये और अंत में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में महिला ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। महिला का नाम स्वाति बताया जा रहा है और वह मृतक की पांचवी पत्नी है। इस घटना के बारे में जानकारी पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने दी। उनका कहना है उन्होंने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक महिला पति की बेवफाई से नाराज़ थी। जी दरअसल बीते कुछ महीनों से मृतक लक्ष्मण मलिक नागपुर के सिल्वर कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे।

इसी बीच 8 मार्च को उनकी पांचवी पत्नी स्वाति उनसे मिलने फ्लैट में आई। सबसे पहले स्वाति ने सोशल मीडिया में उपलब्ध गंदे वीडियो को दिखाते हुए लक्ष्मण के हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। उसके बाद शारीरिक संबध बनाए और फिर अपने साथ लाए हुए चाकू से उसने लक्ष्मण को मौत दे दी। उसके बाद वह वहां से भाग गई। इस मामले में मृतक का अनेक महिलाओं से संबंध होने का खुलासा हुआ है जिसके बारे में पत्नी को पता चल गया था। खबरों के अनुसार पांचवी पत्नी से मृतक को एक आठ साल का बेटा था।

West Bengal Election: मंदिर में पूजा कर पर्चा भरने निकले शुभेंदु अधिकारी, 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ करेंगे रोड शो

महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भी बढ़ा कोरोना का आतंक, अब तक इतने लोगों ने गवाई अपनी जान

महात्मा गांधी को साबरमती आश्रम में PM मोदी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -