इंदौर वन विभाग करेगा ऐसा की नागपंचमी पर मिलेगा साँपो को नव जीवन
इंदौर वन विभाग करेगा ऐसा की नागपंचमी पर मिलेगा साँपो को नव जीवन
Share:

इंदौर। हर साल नाग पंचमी पर सपेरो की कैद से साँपो को मुक्त करवाया जाता है ओर उन्हे जंगल मे आज़ाद कर दिया जाता है। लेकिन इस बार इसके ठीक विपरीत होगा साँपो को जंगल मे न छोडते हुए, उन्हे एक विशेष केंद्र मे रखा जाएगा। इस केंद्र मे साँपो को पशु चिकित्सक की निगरानी मे रखा जाएगा और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

हर साल नागपंचमी के उत्सव मे सपेरे पूजा के लिए हजारों सांपों को पकड़कर उनके दांत तोड़ देते हैं। वन विभाग पिछले कुछ वर्षो से सपेरो की कैद से साँपो को आज़ाद करवाता है और पुनः जंगल में छोड़ देता है। मगर दांत नहीं होने की वजह से वह शिकार नहीं कर पाते और उनकी म्रत्यु हो जाती हैं। सांपों को बचाने के लिए जीव-जंतु प्रेमी डॉ. सुधीर खेतावत और वन विभाग मिलकर एक योजना बना रहे हैं। ऎसे सांपों को अब एक केंद्र में रखा जाएगा।

जैसे ही उनके दांत आएंगे फिर उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएया या फिर चिडियाघर में बन रहे सर्प उद्यान में रखा जाएगा। वन विभाग के सीएफ एके जोशी के अनुसार इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। साथ ही सेंटर के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। एक-दो दिन में बैठक कर स्थान का चयन किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -