फ़ोन का ऐसा जुनून, कि बहा दिया मरीज़ का खून
फ़ोन का ऐसा जुनून, कि बहा दिया मरीज़ का खून
Share:

इंदौर। अक्सर आपरेशन के दौरान चिकित्सकों द्वारा कुछ अनियमितताऐं बरती जाने के मामले सामने आते रहे हैं। मगर इस बार तो चिकित्सकों ने ऐसी लापरवाही बरती है जिसे, लेकर मरीज के परिजन यहां से वहां भटक रहे हैं, और चिकित्सकों पर आरोप मढ़ रहे हैं। इस तरह की लापरवाही किसी निजी डिस्पेंसरी में हुए उपचार में नहीं हुई है बल्कि, यह लापरवाही बरती गई है मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण माने जाने वाले और, इंदौर संभाग के एक बड़े शासकीय चिकित्सालय, महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय में.

जी हां, यहां पर पिंकी राठौर नामक महिला के साथ आए उसके परिजन ने आरोप लगाया कि, प्रसूति के बाद, महिला अपने टांके कटवाने गई थी, लेकिन चिकित्सक की लापरवाही से महिला मरीज को कैंची से कट लग गया। अब महिला परेशान होकर अपना उपचार यहां - वहां करवा रही है। उक्त महिला पिंकी ने करीब 7 दिन पूर्व ही एक बेटी को जन्म दिया था। प्रसव के बाद, वह टांके कटवाने के लिए, चिकित्सालय पहुंची थी। इसी बीच उपचार के दौरान चिकित्सक ने लापरवाही बरती। पिंकी के परिजन ने चिकित्सक पर आरोप लगाया है कि, मोनिका नामक चिकित्सक ने उसका उपचार करने के लिए उसे ओटी में लेटा दिया।

जिसके बाद, मोबाईल आने पर चिकित्सक मोबाईल पर बात करने लगी। चिकित्सक ने लापरवाहीपूर्वक उपचार करते हुए कैंची का उपयोग किया ऐसे में कैंची टांकों के अलावा अन्य स्थानों पर लग गई। अब इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

अस्पताल के खंडहर कमरे में लड़का-लड़की कर रहे थे अश्लील हरकत, कर्मचारियों ने धरा

UP के अस्पतालों में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

स्वच्छ भारत अभियान का असर, अस्पताल के पास नहीं पसरती गंदगी

पीएम मोदी की आज पहली गृह नगर यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -