स्वच्छ भारत अभियान का असर, अस्पताल के पास नहीं पसरती गंदगी
स्वच्छ भारत अभियान का असर, अस्पताल के पास नहीं पसरती गंदगी
Share:

नईदिल्ली। देशभर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनजागरण किया जा रहा है। लोगों में सफाई के प्रति जागृति फैलाई जा रही है। तो कुछ क्षेत्रों को स्वच्छ घोषित किया जा चुका है। कुछ क्षेत्र खुले में शौच की समस्या से मुक्त घोषित किए गए हैं। इंदौर के स्वच्छ शहर घोषित होने के बाद यहां पर सफाई व्यवस्था को लेकर ध्यान रखा जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारी और अमले के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर, स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने कहा कि, नंदा नगर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय प्रांगण में लोग खुले में यूरिन किया करते थे।

मगर यहां पर जागरूकता फैलाई गई और, चिकित्सालय के अधिकारियों को भी इस बारे में बताया गया। ऐसे में यह क्षेत्र इस परेशानी से मुक्त हो गया। अब लोग यहां बने सुविधाघर का उपयोग कर रहे हैं, पहले इसका उपयोग नहीं होता था और, चिकित्सालय प्रांगण के आसपास गंदगी फैली रहती थी। मगर अब यहां भी स्वच्छता नज़र आ रही है।

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर एक बार फिर आया हथोड़ा सिंह, देखिये ये वीडियो

रहाणे ने थामी झाड़ू, लोगो से की सफाई की अपील

स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही दिल्ली की एक गली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -