style="text-align: justify;">
अलीगढ़ : अलीगढ़ के मईनाथ गांव में कुछ ग्रामीणों ने मुस्लिम धर्मगुरूओं को बंधक बना लिया। बाद में लोगों ने धर्मगुरूओं के थाने पहुंचने पर थाने का घेराव कर दिया। सारा मामला मुस्लिम धर्मगुरूओं द्वारा ग्रामीणों का धर्मांतरण करने से संबंधित है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने 7 मुस्लिम धर्मावलंबियों पर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर करीब सौ से अधिक ग्रामीणों का धर्मांतरण करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि ये धर्मगुरू गांव के निवासियों को बरगलाकर इनका धर्मांतरण करना चाहते थे। ये धर्मगुरू क्षेत्र के निवासी सूरज पाल के यहां ठहरे थे।
हालांकि पुलिस को जानकारी दी गई है कि ये सूरज पाल के घर पानी पीने के लिए रूके थे। सूरज कंजर समुदाय का है। नमाज का समय होने के कारण उन्होंने सूरजपाल के घर नमाज अता की।
धर्मांतरण का यह मसला नया नहीं है। कई बार देश में ईसाई धर्मगुरूओं और मुस्लिम नेताओं ने प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया है।
हालांकि इस घटनाक्रम में फिलहाल जांच जारी है। अभी तक धर्म परिवर्तन में प्रलोभन दिए जाने की बात सामने नहीं आई है। दूसरी ओर हिंदूवादियों द्वारा भी घर वापसी अभियान चलाकर जनता को प्रभावित किया जा रहा है।