मुस्लिम युवक पढ़ रहा था भगवद गीता, 2 लोगों ने घर में घुसकर पीटा
मुस्लिम युवक पढ़ रहा था भगवद गीता, 2 लोगों ने घर में घुसकर पीटा
Share:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भगवद गीता पढ़ने पर एक मुस्लिम शख्स को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 55 वर्षीय युवक अपने घर में गीता पढ़ रहा था, जिसे लेकर उसके ही समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की।  पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सूत्रों के अनुसार, अलीगढ़ के 55 वर्षीय दिलेशर गुरुवार (4 जुलाई) सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी से लौटने के बाद अपने घर में भगवद गीता पढ़ रहे थे। आरोप है कि समीर, जाकिर और कुछ और युवकों ने घर में घुसकर इसके लिए उसके मारा-पीटा और हिंदू धर्म की पुस्तकें, गीता और रामायण छीनकर ले गए। पुलिस अधिकारी  ने बताया कि दिलशेर एक कारखाने में सिक्योरिटी गार्ड  का काम करते हैं।

पीड़ित युवक ने कहा कि वह पिछले 38 साल से ये धार्मिक पुस्तकें पढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैं एक मुस्लिम हूं, लेकिन मेरा धर्म अन्य समुदायों की पवित्र पुस्तकों को पढ़ने से प्रतिबंधित नहीं करता है।” एसपी सिटी अभिषेक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 298 (धार्मिक भावनाएं आहत करना), 323 (मार-पीट और चोट पहुंचाना), 452 (गलत इरादों से घर में घुसपैठ), 504 (शांतिभंग की कोशिश) और 506 (आपराधिक कृत्य) के तहत दिल्ली गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

धांसू होगा 'साहो' का First Song, इस दिन दिन हो रहा रिलीज

'सस्ती कॉपी' कहने पर तापसी ने दिया रंगोली को करारा जवाब...

नारी तू नारायणी : महिलाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, एक नजर में देखें सब कुछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -