कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा में कैदियों ने दिया वोट
कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा में कैदियों ने दिया वोट
Share:

भिवानी। हरियाणा में नए सरकार के गठन के बाद से ही चुनाव के कई नियमों में बदलाव किए गए है। लेकिन अब तक तो केवल शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई थी, पर अब यहां एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुुआ। इस दौरान मतदान केंद्र जेल के भीतर भी बनाया गया और हैरानी की बात ये है कि इसमें हत्या के 10 आरोपियों ने भी मतदान किया।

दुल्हेड़ी गांव के 10 लोग पिछले करीब 4 माह से जेल में बंद थे। इन आऱोपियों ने मतदान में भाग लेने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका के आधार पर अदालत ने हरियाणा सरकार बनाम वीरेंद्र सिंह मामले में भिवानी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया। जस्टिस नरेंद्र शर्मा ने इसके लिए शुक्रवार को ही आदेश दिया था। वोट का अधिकार छीनने जैसा निर्णय भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में सामने नहीं आया है।

ऐसे में जिला प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह इन्हें मतदान का माहौल तैयार करके दें। अदालत के आदेशों का पालन करते हुुए जिला प्रशासन ने भिवानी की जेल में मतदान के लिए अलग से व्यवस्था की। 10 बजे तक इन आरोपियों ने मतदान कर लिया, इसके बाद इन्हें वापस जेल में बंद कर दिया गया। इस संबंध में जेल अधीक्षक सतविंदर गोदरा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुुआ है, जब जेल के भीतर मतदान हुुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -