7 साल में 7 हत्याएं.., आरोप- 'बेअदबी', पंजाब में ये कैसा ट्रेंड ?
7 साल में 7 हत्याएं.., आरोप- 'बेअदबी', पंजाब में ये कैसा ट्रेंड ?
Share:

अमृतसर: पंजाब में बरगारी बेअदबी मामले के आरोपी प्रदीप सिंह की हत्या से तनाव पैदा हो गया है। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी सिंह की गुरुवार (10 नवंबर) सुबह दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद राज्य के सीएम भगवंत मान ने शांति बनाए रखने की अपील की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रदीप सिंह जमानत पर बाहर था और उसे पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी, इसके बाद भी उसकी हत्या हो गई। इस हमले में सिक्योरिटी गार्ड भी जख्मी हुआ है। 

यह घटना पंजाब के कोटकपूरा की है। खबर है कि दुकान जाते समय सिंह पर फायरिंग हुई। घटना में तीन और लोग जख्मी हुए हैं। फरीदकोट रेंज IG प्रदीप कुमार यादव ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि, 'फायरिंग की एक घटना हुई है, जहां प्रदीप सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग जख्मी हुए हैं। उनके सिक्योरिटी गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की। हमें CCTV फुटेज प्राप्त हुए हैं और कुछ जानकारियां भी हासिल हुई हैं।' हत्या के बाद सीएम मान ने पंजाबी में ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बेहद  मजबूत है, किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, राज्य की शांति को बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश।' 

बता दें कि, यह मामला वर्ष 2015 का है। प्रदीप सिंह पर बुर्ज जवाहर सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब की 'बीर' चुराने के आरोप लगे थे। 1 जून 2015 से लेकर अब तक डेरा अनुयायी की हत्या की यह 7वां वारदात है। लगभग 7 वर्ष पूर्व सामने आए बेअदबी के मामले के बाद जिले में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। अक्टूबर 2015 में पुलिस फायरिंग में बेहबाल कलां में दो लोगों की जान चली गई थी और कोटकपूरा में कुछ लोग जख्मी हुए थे। बता दें कि, इन सात वर्षों में पंजाब में बेअदबी के आरोप में गुरदेव सिंह (13 जून 2016), सतपाल शर्मा और उनके बेटे रमेश कुमार शर्मा (25 फरवरी 2017), मोहिंदर पाल बिट्टू (23 जनवरी 2019), मनोहर लाल (20 जनवरी 2020), चरण दास (3 दिसंबर 2021) की हत्याएं हो चुकी हैं। बता दें कि, गुरमीत राम रहीम इसी डेरा सच्चा सौदे का प्रमुख है, जिस पर बलात्कार का आरोप है।

गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी टिकट, देखें सूची

'विनाशकारी भूकंप से कभी भी दहल सकता है हिमालय..', वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

नवंबर आ चुका, लेकिन ठंड कब आएगी ? देखें मौसम विभाग का अनुमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -