नवंबर आ चुका, लेकिन ठंड कब आएगी ? देखें मौसम विभाग का अनुमान
नवंबर आ चुका, लेकिन ठंड कब आएगी ? देखें मौसम विभाग का अनुमान
Share:

लखनऊ: नवंबर आधा होने को आया है, लेकिन अब भी लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। ज्यादातर घरों में पंखे ही नहीं, AC भी चल रहे हैं, जबकि मौसम विभाग ने तापमान कम होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगेगा। साथ ही शुक्रवार की सुबह से ठंड बढ़नी आरंभ हो जाएगी।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 19.1 रहा, जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से बुधवार को राज्य के पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश हुई। लखनऊ और आसपास हल्की बदली छाई रही। 

इसकी वजह से हवा का रुख उत्तर या पश्चिम उत्तर से पूर्व की जगह उल्टा हो गया है। इस स्थिति में धूप हल्की पड़ने से दिन का तापमान तो सामान्य से मामूली रूप से कम रहता है, मगर नमी बढ़ने से हल्की उमस हो जाती है। रात का तापमान भी नीचे जाने की बजाए बढ़ जाता है। शुक्रवार से यह स्थिति बदलने जा रही है। रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी। 

'अफसर हमारा फोन नहीं उठाते, मीटिंग में भी नहीं आते..', डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का हलफनामा

'मैं मोदी विरोधी नहीं..', कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद ऐसा क्यों बोले शशि थरूर ?

टीवी चैनल्स को 30 मिनट 'देशहित' का कंटेंट दिखाना अनिवार्य - सरकार की नई गाइडलाइन्स जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -