खेत में सिंचाई करने गया किसान खून खच्चर होकर लौटा
खेत में सिंचाई करने गया किसान खून खच्चर होकर लौटा
Share:

बदायूं : शहर के एक थाना क्षेत्र में बुधवार रात फसल की सिंचाई कर रहे किसान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई ने अपने विरोधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को बरेली रेफर कर दिया गया है।

छत से सूखे कपड़ें लेने गई महिला तभी आ गया बंदरों का झुण्ड...

ऐसा हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जब ग्राम अहमदगंज निवासी नेकसू बुधवार रात अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। नेकसू का आरोप है कि वह खेत में पानी लगा रहा था कि तभी गांव के ही दो अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे और उसको गोली मार दी। गोली उसके सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। 

गुलदस्ते में छिपाकर सोने की तस्करी करने की फ़िराक़ में थे तस्कर, कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर दबोचा

छोटे भाई ने की शिकायत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेकसू लहूलुहान स्थिति में अपने घर दौड़ा चला आया और परिवार वालों को गोली मारने की जानकारी दी। उसके बाद परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। नेकसू के छोटे भाई सत्यपाल ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

पिता की मौत के बाद लड़की के दादा रोज जाते थे कमरे में और...

दूल्हा पहनाने जा रहा था दुल्हन को वरमाला, अचानक हो गई दो महिलाओं की मौत..

दूल्हे के साथ फेरे लेने जा रही थी दुल्हन तभी लग गई गोली और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -