मुंबई: BARC के वैज्ञानिक अधिकारी ने की आत्महत्या
मुंबई: BARC के वैज्ञानिक अधिकारी ने की आत्महत्या
Share:

मुंबई: हाल ही में मुंबई से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) के एक वैज्ञानिक अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक अधिकारी ने पत्नी से झगड़े के बाद मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे स्थित अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने आज यानी शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। जी दरअसल उनका कहना है कि, 'आत्महत्या की ये घटना गुरुवार की है।' इस मामले में मृतक की पहचान अनुज त्रिपाठी के रूप में हुई है।

इस मामले में ट्रॉम्बे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे का कहना है, 'बृहस्पतिवार की सुबह त्रिपाठी का अणुशक्तिनगर स्थित घर पर अपनी पत्नी के साथ बच्चों को खाना खिलाने को लेकर तेज झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि बाद में वैज्ञानिक अधिकारी ने बेडरूम में तौलिए के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।' इस मामले में आगे उन्होंने यह भी बताया कि, 'त्रिपाठी की पत्नी और कुछ पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' इसी के साथ गोवे ने यह भी बताया कि, 'ट्रॉम्बे पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुम्बई में स्थित है। जी दरअसल यह भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के अन्तर्गत न्यूक्लिर साइंस अभियांत्रिकी एवं अन्य संबन्धित क्षेत्रों का बहु-विषयी नाभीकीय अनुसंधान केन्द्र है। आपको बता दें कि भारत का परमाणु कार्यक्रम डा। होमी जहांगीर भाभा के नेतृत्व में आरम्भ हुआ था।

नव्या नवेली नंदा ने दी मिजान जाफरी को इस बात की बधाई

बिडेन प्रशासन अफगानिस्तान में राजनीतिक निपटान के लिए हितधारकों के बीच वार्ता का करेंगे समर्थन

'सर्वशक्तिमान अल्लाह की मदद से हमने किया हमला...' जैश उल हिन्द ने ली इजराइली दूतावास धमाके की जिम्मेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -