मुंबई पुलिस पर अब सिर्फ 8 घंटे होगा ड्यूटी का बोझ
मुंबई पुलिस पर अब सिर्फ 8 घंटे होगा ड्यूटी का बोझ
Share:

मुंबई :  मुंबई पुलिस पर अब केवल आठ घंटे की ड्यूटी का बोझ रहेगा, क्योंकि मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अवधि कम करने की घोषणा की है। अभी तक पुलिसकर्मियों को 15-16 घंटे की ड्यूटी करना पड़ रही थी, लेकिन नये वर्ष में पुलिस विभाग के आका ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में राहत दी है।

पुलिस आयुक्त का मानना है कि ड्यूटी अवधि अधिक होने के कारण न केवल पुलिसकर्मी तनाव में रहते है वहीं परिजनों के साथ भी उन्हें वक्त गुजराने का मौका नहीं मिलता है।हालांकि आठ घंटे की ड्यूटी सामान्य स्थिति में ही रहेगी, बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने पुलिस आयुक्त आदेश पर खुशी जाहिर की है।

पुलिस आयुक्त ने कुछ इकाईयों को भी बंद करने का ऐलान किया है। बताया गया है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने इस बात की शिकायत की थी कि लंबी ड्यूटी के कारण उनके स्वास्थ्य पर विपरित असर हो रहा है।

करोड़पति निकला मुंबई पुलिस का आरक्षक

सो रहे पुलिस वालों पर निलंबन की गाज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -