यहाँ अंधेरी रात मे सजती है हसीनाओ की महफिल, पुलिस ने रिहा कराई 16 लड़कियां
यहाँ अंधेरी रात मे सजती है हसीनाओ की महफिल, पुलिस ने रिहा कराई 16 लड़कियां
Share:

मुंबई : भारत की आर्थिक राजधानी और मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में सरकार के नियमो को ताख में रखकर आये दिन रात के अँधेरे में बार डांस का कारोबार चलता है। हर दिन शराब और शबाब का नशा सिर चढ़कर बोलता है। इसी तरह अंधेरी रात एक महफिल मौज की चरम सीमा पर थी तभी पुलिस ने छापा मारकर इस राज का पर्दाफाश कर दिया।

जब यहा छापामार कार्यवाही की तो तहखाने से दो या चार लड़कियां नही बल्कि 16 लड़कियां मिली। मुंबई से लगे मीरा रोड में डांस बार का गोरखधंधा करने वालों का हौसला इतना बुलंद है कि एक पत्रकार की हत्या के बाद भी आर्केस्टा बार की आड़ में डांस बार खुलेआम चल रहे हैं, यहां खुलेआम देर रात तक डांस चल रहा है। जबकि महाराष्ट्र में डांस बार पर प्रतिबंध है।

महाराष्ट्र मे डांस बार पर प्रतिबंध के बावजूद भी नाइट बार खुलेआम बार डांस का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आपको बता दे की हैरानी तो तब हुई जब छापेमारी मे पता चला की लड़कियो को तहख़ानो मे छुपाया जाता है। जब पुलिस टीम ने जांच की तो एक और हैरान करने वाली बात यह पता चली की यहा पर तहखानों के अंदर तहखाने बने थे, यानि की 2 तहखानों के अंदर लड़कियो को छुपाया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -