राम मंदिर और समान नागरिक संहिता पर भाजपा दे रही धोखा
राम मंदिर और समान नागरिक संहिता पर भाजपा दे रही धोखा
Share:

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव के दौरान शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच तल्खी और बढ़ गई है। शिवसेना का कहना था कि यदि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय के चुनाव में शिवसेना पर आरोप लगाए और उनके खिलाफ बात कही तो फिर उन्हें घर वापस भेज दिया जाएगा।

इतना ही नहीं शिवसेना ने मुखपत्र सामने के माध्यम से भाजपा पर हमला किया। इस मामले में भाजपा पर आरोप लगाए गए कि वह तो 28 वर्ष से राम मंदिर की बात कर रही है,

समान नागरिक संहिता की बात ही कर रही है लेकिन वह कर कुछ नहीें रही है और लोगों को धोखा दे रही है। शिवसेना ने मुखमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर कहा कि पार्टी द्वारा महानगर में किए गए काम जीत का आधार हैं। जीत के लिए गुंडों की जरूरत नहीं होती है।

संपादकीय में लिखा गया कि उत्तरप्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में गुंडों और अपराधियों को प्रवेश देने के लिए फडणवीस की पार्टी ने खिड़की खोल दी। हालात ये हैं कि आप बलात्कारी, भ्रष्ट, हत्यारे आदि होने चाहिए फिर क्या आपको पार्टी में स्थान मिल जाएगा।

​सुरेश राणा के विवादित बयान से मची हलचल, कहा जीते तो कैराना में लगाऐंगे कफ्र्यू

भाजपा से अलगाव दो भाईयों को मिलाएगा!

सरोजिनीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी स्वाति सिंह

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -