महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
Share:

हाल ही में अपराध का नया मामला नवी मुंबई के पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन से सामने आया है जहाँ दुंदरे गांव की शारदा गोविंद माली (55) को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी।

खबर है कि पुलिस का कहना है कि, ''गिरफ्तार आरोपितों में अलका गोपाल पाटिल (45), वनाबाई अर्जुन दबने (60), गोपाल विट्ठल पाटिल (48), हनुमान भगवान पाटिल (42) और एक नाबालिग शामिल है।'' वहीं मृतक महिला के परिवार ने गिरफ्तार आरोपितों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उनका कहना है कि शारदा को आरोपितों ने पहले जला कर मारने का प्रयास किया।

इसके बाद मारपीट की। फिर उसे फंदे पर लटका दिया। इस मामले के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैली हुई है और सभी इस बात से हैरान है। इस मामले के कारण पुलिस भी हैरान हो गई थी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा चुका है और जांच की जा रही है। वैसे इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है बल्कि इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिन्होंने सभी को हैरानी में डाला है।

गोवंश तस्कर हुए गिरफ्तार, कई अवैध चीज़े हुई बरामद

प्रयागराज: घर से बरामद हुए परिवार के चार सदस्यों के शव, मचा हड़कंप

फलदान में नहीं बुलाने पर युवकों ने दागी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -