दलित लड़की का रेप कर गर्भवती किया, फिर सद्दाम ने इंस्पेक्टर-कांस्टेबल को मारे चाक़ू.. कर्नाटक की घटना
दलित लड़की का रेप कर गर्भवती किया, फिर सद्दाम ने इंस्पेक्टर-कांस्टेबल को मारे चाक़ू.. कर्नाटक की घटना
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक के धारवाड़ के हुबली नवानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक दलित नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में सद्दाम हुसैन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अधिनियम के तहत मामला चलाया जा रहा है। लेकिन, शुक्रवार (मई 3, 2024) को आरोपी सद्दाम ने सुतागट्टी इलाके में दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मजबूरी में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जो उसके पैर में लगी।

19 साल के सद्दाम हुसैन पर आरोप है कि उसने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली एक दलित नाबालिग लड़की का न केवल बलात्कार किया, बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया। इसके बाद उसने नवानगर पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास करते हुए धारवाड़ विद्यागिरि पुलिस इंस्पेक्टर संगमेश बिडिगिनल को जख्मी कर दिया। उसके अलावा उसने एक अन्य कांस्टेबल पर भी चाक़ू से हमला किया। जैसे ही उसने चाकू घुमाया, पुलिस ने एक गोली हवा में और एक उसके पैर की ओर चलाई।

पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव एम ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। सद्दाम हुसैन का उपचार केआईएमएस अस्पताल में चल रहा है, वहीं दोनों घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सद्दाम हुसैन ने पहले पीड़िता से दोस्ती कर उसका विश्वास हासिल किया और फिर उसके साथ जबरन यौन संबंध स्थापित किए। उसने लड़की को धमकी भी दी थी। आरोपी सद्दाम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर रेणुका सुकुमार ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की गर्भवती है, जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी की पहचान की गई। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने कहा कि जैसे ही धारवाड़ पुलिस को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सही काम किया है, ऐसे में सद्दाम हुसैन ने जो किया वह अपराध है और उसे कानून के मुताबिक परिणाम भुगतना होगा।

'गंदे हिन्दुओं का पुनर्जन्म होता है, हाफिज तो बच्चों को जन्नत ले जाता है..', लखनऊ में अवैध मदरसे का भंडाफोड़, छुड़ाए गए 21 बच्चे

नदीम ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग मुस्लिम लड़की का बलात्कार, सोशल मीडिया पर फैलाया- हिन्दू दरिंदों ने किया रेप

चलती ट्रेन में पत्नी को तीन तलाक देकर भाग गया मोहम्मद अरशद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -