मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना का दुखद निधन, दिल्ली रवाना हुए अखिलेश
मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना का दुखद निधन, दिल्ली रवाना हुए अखिलेश
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को देहांत हो गया है। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। साधना की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जहां दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

हालाँकि, मेदांता अस्पताल की ओर से आधिकारिक रूप से अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ देर पहले मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी से मिलकर अस्पताल से बाहर निकले हैं। वह पिछ्ले एक हफ्ते से शुगर समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव देह पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। बता दें कि मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में ही हैं, और अखिलेश भी लखनऊ से राजधानी के लिए निकल चुके हैं।

बता दें कि, साधना गुप्ता, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और सपा मुखिया अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए मशहूर अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।  

योगी की 'डिनर पॉलिटिक्स' से चित हुए विपक्षी, द्रौपदी मुर्मू को मिला चौतरफा समर्थन

शिंज़ो आबे की हत्या में 'अग्निपथ' का क्या रोल ? TMC ने जोड़ा कनेक्शन

लालू से मिलने एम्स पहुंचे राहुल, जानिए अब कैसी है हालत?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -