सेकुलरिज़्म की राजनीति ने प्रभावित की गरीब मुसलमानों की तरक्की
सेकुलरिज़्म की राजनीति ने प्रभावित की गरीब मुसलमानों की तरक्की
Share:

नई दिल्ली : अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भ्रष्टाचार से जुड़़ी भ्रष्टाचार युक्त छद्म सेक्युलर सियासत ने देश के गरीब मुसलमानों के विकास को तार - तार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान की ग्यारंटी भी उनके द्वारा दी गई है।

मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा कहा गया कि बीते समय सेकुलरिज़्म के ही नाम पर केंद्र और विभिन्न राज्यों में मुस्लिमों की जनसंख्या वाले राज्यों में गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले मुस्लिमों का प्रतिशत बढ़ने का प्रमाण भी यह है कि सेकुलरिज़्म की वोटिंग राजनीति ने गरीब मुसलमानों का नुकसान भी किया।

यह आरोप भी लगाया गया है कि शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में भारतीय मुसलमानों का पिछड़ापन सेक्युलर सियासी साजिश का एक हिस्सा बताया गया है। अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री द्वारा कहा गया कि उनके पास विकास की रोशनी नहीं पहुंचे। इस हेतु उनके रास्ते में सेकुलरिज़्म और कम्युनलिज़्म के ही साथ मनगढ़ंत राजनीतिक मसले की दीवार खड़ी की जाती रही।

इस मामले में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि स्वाधीनता के बाद से वर्तमान तक अल्पसंख्यकों के सामाजिक - आर्थिक और शैक्षणिक विकास हेतु जितने भी धन खर्च हुए वहां जमीन पर खर्च होते तो फिर अल्पसंख्यक गरीबी रेखा के नीचे व अशिक्षित नहीं रहता। 

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह आरोप भी लगाया कि गरीबों के विकास की राशि सत्ता के दलालों, बिचैलियों और बेईमानों की तिजोरियों की शान कही जाती है। दिल्ली की सत्ता के गलियारों से सत्ता के दलालों की नाकाबंदी और लूट  लाॅबी की तालाबंदी की गई है। देश के गरीबों के विकास का एक - एक आना सही तरीके से खर्च हो पाए इसकी निगरानी की व्यवस्था की गई है। उनका कहना था कि गरीबों के अधिकार की लूट और लूट पर छूट देने वालों को क्षमा नहीं किया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -