मुकेश सहनी को लगा बड़ा झटका, VIP के ये 3 विधायक भाजपा में हुए शामिल
मुकेश सहनी को लगा बड़ा झटका, VIP के ये 3 विधायक भाजपा में हुए शामिल
Share:

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के 3 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए है। VIP टिकट पर जीते 3 MLA राजू सिंह सुवर्णा सिंह एवं मिश्री लाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले तीनों MLA ने VIP के प्रत्याशी की जगह बीजेपी उम्मीदवार को बोचहा विधानसभा उपचुनाव में अपना समर्थन दिया था तथा इस सिलसिले में अपना समर्थन पत्र बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को सौंपा था। 

यूपी के विधानसभा चुनाव में मुकेश साहनी की पार्टी का शिरकत करना भारतीय जनता पार्टी को रास नहीं आया, इसलिए बोचहा विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बेबी कुमारी ने पर्चा दाखिल किया। तत्पश्चात, VIP के प्रत्याशी के तौर पर गीता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद से ही सियासी सरगर्मियां आरम्भ हो गई तथा VIP के तीनों विधायकों ने पार्टी के प्रत्याशियों की जगह भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया तथा विधानसभा अध्यक्ष को अपने समर्थन का पत्र दे दिया।

वही मुकेश सहनी की पार्टी अब बिना विधायकों की बन गई है। अब मुकेश सहनी का मंत्री पद भी संकट में पड़ सकता है। बता दें कि 30 जून को मुकेश सहनी की विधानपरिषद की सदस्यता की अवधि भी ख़त्म हो रही है। बता दे कि VIP ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 3 MLA जीते थे। VIP के टिकट पर निर्वाचित हुए तीनों MLA चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर VIP में सम्मिलित हुए तथा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। ऐसे में कहा ये भी जा रहा था कि तीनों ही MLA मुकेश सहनी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। 

क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन ? जिन्दा जलाकर 10 लोगों की हत्या पर PM मोदी का सख्त रुख

बढ़ता जा रहा है भाजपा-जदयू में टकराव, कार्यकर्ताओं ने फूंका गिरिराज सिंह का पुतला, मचा बवाल

इस दिन होगा योगी का 'राजतिलक', लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -