बढ़ता जा रहा है भाजपा-जदयू में टकराव, कार्यकर्ताओं ने फूंका गिरिराज सिंह का पुतला, मचा बवाल
बढ़ता जा रहा है भाजपा-जदयू में टकराव, कार्यकर्ताओं ने फूंका गिरिराज सिंह का पुतला, मचा बवाल
Share:

पटना: बिहार के बेगूसराय में बीजेपी और JDU में विवाद बढ़ता जा रहा है। JDU के दो पूर्व विधान पार्षदों ने कलेक्टर दफ्तर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंककर विरोध किया। JDU नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रजौड़ा में हिंदू-मुस्लिम मामले को बिना कारण तूल दिया। JDU नेताओं ने कहा कि गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सुशासन पर भी प्रश्न उठाया यह कहीं से सही नहीं है।

JDU नेताओं ने कहा, यदि गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के सुशासन पर प्रश्न खड़े होते रहेंगे तो JDU गिरिराज सिंह का ना केवल विरोध करेगी बल्कि उनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन भी करेगी। JDU नेताओं ने पीएम से गिरिराज सिंह को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर मंत्री के खिलाफ निरंतर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

वही JDU के पूर्व विधान पार्षद भूमि पाल राय, पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला फूंककर गिरिराज सिंह के विरुद्ध नारेबाजी की। JDU नेताओं ने कहा कि यह बीजेपी या NDA का विरोध नहीं है। यह विरोध केवल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का है। क्योंकि वह बार-बार नीतीश कुमार पर सवाल उठाते रहते हैं तथा हिंदू-मुस्लिम को बांटने का काम करते हैं। इसको लेकर JDU उनके खिलाफ निरंतर आंदोलन कर रही है। JDU पर गिरिराज सिंह का पुतला जलाने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि JDU के नेताओं ने पुतला दहन करना गठबंधन धर्म के खिलाफ है। जो नेता अपनी महत्वाकांक्षी को लेकर गिरिराज सिंह का पुतला दहन कर रहे हैं, उन्हें कुछ प्राप्त होने वाला नहीं है। गिरिराज सिंह को लोगों ने बहुत प्रेम दिया है। वे बेगूसराय की जनता के सुख-दुख के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

इस दिन होगा योगी का 'राजतिलक', लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-योगी के साथ ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

सामने आई धामी कैबिनेट की लिस्ट, इन पुराने मंत्रियों को नहीं मिली जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -