गौतम अडाणी को पछाड़कर मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, यहाँ देखे टॉप 10 की सूची
गौतम अडाणी को पछाड़कर मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, यहाँ देखे टॉप 10 की सूची
Share:

मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति 2014 में 165,100 करोड़ रुपये से बढ़कर तकरीबन 808,700 करोड़ रुपये हो गई है, जो चार गुना वृद्धि है। हुरुन इंडिया और 360 वेल्थ ने आज 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 जारी किया। 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के पश्चात्, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी दूसरे स्थान पर खिसक गए और उनकी संपत्ति में भारी कमी आई है। हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में भारत के सबसे अमीर शख्सियतों की सूची जारी की गई है। गोपीचंद हिंदुजा भी पांचवें पर सबसे अमीर भारतीय शख्सियत हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1,76,500 करोड़ रुपये हैं। 

चौथे नंबर के सबसे अमीर भारतीय शिव नादर हैं। इनकी कुल संपत्ति 2,28,900 करोड़ रुपये है। साइरस पूनावाला तीसरे नंबर के सबसे अमीर भारतीय हैं। इनकी कुल प्रॉपर्टी 2,78,500 करोड़ रुपये है। अडानी ग्रुप के सुप्रीमो गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं जिनकी कुल संपत्ति 4,74,800 करोड़ रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्सियत हैं। इनकी कुल प्रॉपर्टी 8,08,700 करोड़ रुपये है। 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023
1)मुकेश अंबानी- ₹808,700 करोड़
2)गौतम अडानी- ₹474,800 करोड़
3) साइरस एस पूनावाला- ₹2,78,500 करोड़
4) शिव नादर- ₹2,28,900 करोड़
5) गोपीचंद हिंदुजा- ₹1,76,500
6) दिलीप सांघवी - ₹1,64,300
7) एलएन मित्तल और परिवार- ₹1,62,300
8) राधाकिशन दमानी- ₹1,43,900
9) कुमार मंगलम बिड़ला- ₹1,25,600
10)नीरज बजाज- ₹1,20,700

'सायरन बजते ही डेढ़ मिनट के अंदर बंकर में जाना पड़ता है', इजराइल-हमास युद्ध में फंसी MP की बेटी ने बयां किया दर्द

चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही MP में ताबड़तोड़ एक्शन, बरामद की 1 करोड़ की स्प्रिट

इस राज्य की सरकार का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म से लेकर बालिग होने तक मिलेंगे 1 लाख रुपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -