इस मशहूर तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म के रीमेक में नजर आएँगे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर
इस मशहूर तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म के रीमेक में नजर आएँगे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर
Share:

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ने वाले आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म जल्द ही आने वाली है। मिली जानकारी के तहत जल्द ही आदित्य रॉय कपूर साल 2017 की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थाडम' में दिखाई देंगे। अब हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। जी दरसल फिल्म के मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को चुन लिया है और इस बात की जानकारी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने दी है। अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया पर आदित्य राय कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपने होने की जानकारी दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

आप सभी को बता दें कि मृणाल ठाकुर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। वैसे फिलहाल मृणाल ने अपने सोशल मीडिया पर आदित्य राय के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "It's time for a face-off!! आदित्य राय क्या आप तैयार हैं? तमिल हिट फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ, थाडम, वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित की जाने वाली है। वहीं फिल्म को Bhushan Kumar द्वारा निर्मित किया जायेगा।"

वहीँ दूसरी तरफ ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर आदित्य राय कपूर और मृणाल ठाकुर की एक फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि, वो 'थाडम' के रीमेक में आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। वैसे 'थाडम' के हिंदी रीमेक का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही उसका भी खुलासा होगा। आपको हम यह भी बता दें कि फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2021 में दिल्ली में शुरू होगी।

गाय के साथ बलात्कार कर रहा था 72 वर्षीय शख्स, डेयरी मालिक आया तो भागा आरोपी...

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हडताल शुरू, राजस्थान-उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लिए सरकारी बसें बंद

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुए करण जौहर, कहा- 'मैं सुन्न हूं, सांस भी नहीं ले सकता'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -