20 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
20 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में निरंतर हो रही वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटे में भारी वर्षा के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश में नर्मदा सहित प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं तथा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

प्रदेश में अगले 24 घंटे के चलते भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस के चलते मौसम विभाग ने 20 जिलों को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि इन जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश के अलर्ट वाले जिलों में राजधानी भोपाल सहित कई जिले सम्मिलित हैं। इन जिलों में जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, देवास, शाजापुर, मंदसौर एवं नीमच में भारी वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने सीहोर, उज्जैन, बैतूल जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

वही भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस के चलते बड़वानी जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर 125 मीटर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कई जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नर्मदा नदी के अतिरिक्त अन्य नदियों में भी पानी काफी बढ़ा हुआ है। इन नदियों में बेबस, धसान एवं बीना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इन नदियों के उफान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए अलर्ट भी जारी किया है। इस मानसून मध्य प्रदेश बारिश से तर हो रहा है। बीते वर्ष की तुलना में प्रदेश में अधिक बारिश देखने को मिली है। इस मानसून राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में सबसे अधिक वर्षा देखने को मिल रही है। यहां बीते वर्ष के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा देखने को मिली है। यहां भी बीते वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

'कल चाची से मिलने गया था तो..', शरद पवार से मुलाकात को लेकर पहली बार अजित ने तोड़ी चुप्पी

'बड़ी बात क्या? जो सम्मान शाहरुख़ और थरूर को मिला, वही तो पीएम मोदी को मिला..', कांग्रेस-AAP के दावों में कितनी सच्चाई ?

एक घर से अचानक निकले 24 खतरनाक कोबरा सांप, इलाके में खौफ का माहौल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -