एक घर से अचानक निकले 24 खतरनाक कोबरा सांप, इलाके में खौफ का माहौल
एक घर से अचानक निकले 24 खतरनाक कोबरा सांप, इलाके में खौफ का माहौल
Share:

मधुबनी: बिहार के बगहा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। यहां मधुबनी में स्थिथ एक घर से 24 कोबरा सांप मिले हैं। मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी मदन चौधरी के घर से ये सांप मिले हैं। घर की सीढ़ियों के नीचे कोबरा सांपों ने अपना डेरा बनाया था। सभी सांपों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सांपों के साथ लगभग कोबरा के 50 से 60 अंडों को भी वहां से निकाला गया है। कहा जा रहा है कि घर की सीढ़ी के नीचे ड्रेसिंग टेबल रखा हुआ था। इसी टेबल के नीचे सांपों ने अपना डेरा बना लिया था।

शुक्रवार को बच्चे जब घर के बाहर खेल रहे थे तो अचानक से एक सांप उनके पास से गुजरा। सांप को देखते ही बच्चों ने शोर मचाना आरम्भ कर दिया। तत्पश्चात, घर के अन्य व्यक्तियों के साथ-साथ गांव वाले भी वहां पहुंचे तथा सांप को पकड़ने में जुट गए। सांप तेजी से ड्रेसिंग टेबल के नीचे जा घुसा। लोगों के द्वारा ड्रेसिंग टेबल हटाया गया तो वहां उन्हें तीन से चार की संख्या में कोबरा सांप नजर आए। तत्पश्चात, लोगों ने एक सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया। सूचना पर पहुंचे पर सांप पकड़ने वाले व्यक्ति ने सांपों का रेस्क्यू आरम्भ किया। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

वही एक के बाद एक 24 सांप और उनके बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इतना ही नहीं लगभग 50 से 60 अंडों को भी सांपों के घरों से भी बाहर निकाला गया। शुक्रवार शाम से सांपों का रेस्क्यू चला जो कि देर रात तक चला। इधर इतनी बड़े आंकड़े में सांपों को देखकर घर के साथ-साथ पड़ोसी भी डर गए। घरवाले तो डर से घर में सोए तक नहीं। कहा जा रहा है कि घर का कोई भी पुरुष सदस्य घर पर नहीं है। सभी लोग बाहर कमाने गए हैं। घर में मात्र महिलाएं एवं एक बुजुर्ग के साथ बच्चे हैं। सांप पकड़ने वाले व्यक्ति ने सांपों को प्लास्टिक के डिब्बे, प्लास्टिक के बोरे, प्लास्टिक की बाल्टी और पन्नी में भर दिया। वहीं, सांपों के अंडे को एक पॉलीथिन में रखा। तत्पश्चात, गंडक नदी के किनारे उन्हें सकुशल छोड़ दिया गया। इधर, इतनी बड़े आंकड़े में सांपों के निकलने से लोग हैरान और परेशान हैं।

आरोपित को चुप रहने का पूरा अधिकार, उसपर बोलने के लिए दबाव नहीं डाल सकते - सुप्रीम कोर्ट

UAE में PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, बुर्ज खलीफा पर तिरंगे के साथ छाए प्रधानमंत्री

आज़म खान को कोर्ट से फिर लगा झटका, हेट स्पीच केस में मिली 2 साल की जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -