लड़के को जबरदस्ती पिलाई सिगरेट और चटवाए जूते, वजह थी 2,000 रुपये
लड़के को जबरदस्ती पिलाई सिगरेट और चटवाए जूते, वजह थी 2,000 रुपये
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पैसो के विवाद में एक 17 साल के लड़के की पिटाई हुई है। इस मामले में लड़के के साथ दरिंदगी किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है इस मामले में लड़के को जबरदस्ती सिगरेट पिलाई गई और उसके बाद उससे जबरदस्ती जूते चटवाए गए।

फिर उसे मारा-पीटा भी गया। यह पूरा मामला केवल और केवल 2,000 रुपये को लेकर हुआ था। इस मामले में चार आरोपी रहे जो पीड़ित को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गए थे। यहां उन सभी में से एक ने पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की। वहीं सभी ने उससे अपने जूते साफ करने और चाटने के लिए मजबूर किया। इस मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 20 वर्षीय दीपक पासी के रूप में की गई है। कहा जा रहा है सभी पर अपहरण और हमले का आरोप लगाया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी सहदेव साहू ने कहा है कि, 'विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ।'

इस मामले में आगे उन्होंने बताया, 'पीड़ित लड़का जब गुरुवार रात को घर नहीं आया तो घरवालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया।' फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

युवक ने की 4 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, रोई तो कर दी हत्या

जानिए कौन है पाई के रचनाकार, जानें क्या है इसका इतिहास

उत्‍तराखंड की इन जगहों पर लगा पूर्ण लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -