शौहर के हाथ-पैर बांधे और काटने लगी प्राइवेट पार्ट..! बिजनौर से महर जहाँ गिरफ्तार, पति ने खोले कई राज़
शौहर के हाथ-पैर बांधे और काटने लगी प्राइवेट पार्ट..! बिजनौर से महर जहाँ गिरफ्तार, पति ने खोले कई राज़
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित शौहर मन्नान जैदी ने 4 मई 2024 को अपनी पत्नी महर जहाँ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जैदी ने अपनी पत्नी पर नशा देकर बेरहमी से पीटने, गला दबाने, सिगरेट से जलाने और जान से मारने की साजिश रचने का इल्जाम लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज करके महर को अरेस्ट कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बिजनौर जिले के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र स्योहारा का है। मन्नान ने पुलिस को बताया है कि उनका निकाह 17 नवंबर 2023 को महर जहाँ के साथ हुआ था। दोनों ने लव मैरिज की थी। निकाह के बाद महर ने अपने पति पर दबाव बनाकर अपने ससुराल वालों से अलग होकर किराए के घर में रहना शुरू कर दिया। पीड़ित शौहर ने बताया कि, निकाह के बाद पता चला कि उनकी बीवी बुरे चरित्र की महिला है। पीड़ित पति ने अपनी बीवी पर शराब और सिगरेट पीने के साथ ही घर में लड़ाई-झगड़ा करने का इल्जाम लगाया है। इन हरकतों को मन्नान ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करार दिया है। शिकायत में मन्नान ने 29 अप्रैल 2024 की घटना के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनकी बीवी यौन संबंध बनाने के लिए उनके पास बिस्तर पर आई। इससे पहले महर जहाँ ने मन्नान को दूध पीने के लिए दिया।

मन्नान जैदी का कहना है कि इस दूध में बीवी ने नशीला पदार्थ मिला दिया था। दूध पीने के बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद महर जहाँ ने अपने पति के हाथ पैर बाँध दिए। फिर मेहर जहाँ ने पीड़ित का गला दबाया और चाकू से गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) काटने का प्रयास किया। इसके अलावा, बीवी ने जलती सिगरेट से पीड़ित के शरीर को भी दागा। मन्नान जैदी का कहना है कि इस दौरान वह दर्द से चीखते-चिल्लाते रहे। मन्नान ने यह भी बताया कि इस दौरान रूम में लगे हुए गुप्त कैमरे में उनकी पत्नी की करतूतें कैद हो गई हैं। यह मामला सामने आने के बाद भी महर जहाँ अपने पति को ही झूठे केस में जेल भेजवाने और जान से मार डालने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने अपनी बीवी पर सख्त कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने इस शिकायत पर 4 मई को ही महर जहाँ को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। महर जहाँ पर IPC की धारा 328, 307, 323 और 506 के तहत एक्शन लिया गया है। 5 मई (रविवार) को बिजनौर पुलिस ने महर जहाँ को अरेस्ट कर लिया। इस मामले में जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मन्नान ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनकी बीवी का किसी और लड़के से संबंध था। मन्नान ने कहा कि, “मेरी बीवी इस्लामी कानूनों के हिसाब से नहीं चलती थी। वो अपनी और मेरी अम्मी, दोनों को आए दिन बुरी तरह से मारती-पीटती थी। यहाँ तक कि कुरान पर भी उलटी-सीधी बातें कहती थी।” मन्नान आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करते है। इसी दौरान वो महर जहाँ से मिले थे। बाद में दोनों में प्यार हुआ और अंत में दोनों ने परिवार वालों की इजाजत से निकाह कर लिया। बकौल मन्नान, उनके पास अपनी बीवी के खिलाफ तमाम सबूत मौजूद हैं, जिसमें से कुछ उन्होंने पुलिस को दिए हैं और कुछ लोक-लाज के कारण छिपा रखे हैं।

'जरुरी काम है, कल मस्जिद आना..', लड़की को बुलाकर मौलवी अब्दुल गनी ने किया बलात्कार, अब फरार

72 वर्षीय कमर अंसारी ने किया 9 साल की लड़की का बलात्कार, उसकी दुकान में दूध लेने गई थी मासूम

ताहिर अली ने दोस्त के साथ मिलकर किया लड़की का सामूहिक बलात्कार, जंगल में बेहोश छोड़कर हुआ फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -