शिवराज सरकार ने दिया 45 लाख कोविशील्ड वैक्सीन का ऑर्डर
शिवराज सरकार ने दिया 45 लाख कोविशील्ड वैक्सीन का ऑर्डर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने सभी को परेशान किया हुआ है। कई लोगों ने अपनों को खो दिया है। इस बीच वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। अब आने वाले एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन में भाग लेना है। आप सभी को बता दें कि वैक्सीनेशन के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 45 लाख डोज का आर्डर दिया है। वहीँ दूसरी तरफ सरकार पहले कोविशील्ड वैक्सीन खरीद रही है, जिस पर 180 करोड़ रु। खर्च होंगे। मिली जानकारी के तहत प्रदेश सरकार एक व्यक्ति के लिए दोनों डोज के लिए 800 रुपए खर्च कर रही है। वहीँ एक डोज सरकार को 400 रुपए का पड़ेगा।

मिली जानकारी के तहत स्वदेशी वैक्सीन को-वैक्सीन की अपेक्षा कीमत कम होने की वजह से सरकार कोविशील्ड खरीद रही है। जी दरअसल को-वैक्सीन का एक डोज 600 रुपए का है। खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जिसने वैक्सीन खरीदने का ऑर्डर दिया है। आप सभी को बता दें कि प्रदेश में 18 से अधिक उम्र के 3।40 लाख लोगों को टीका लगना है, इस पर सरकार 2710 करोड़ रु। खर्च करने वाली है।

अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। कहा जा रहा है प्रदेश में इस उम्र वर्ग के 3 करोड 40 लाख लोग हैं। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से चर्चा भी की है। जी दरअसल उन्होंने मांग की कि केंद्र से जो वैक्सीन सरकार को फ्री मिलेंगी, उनका उपयोग 18+ आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में करने दें।

हनुमान जयंती पर बोले CM शिवराज सिंह चौहान- 'कोविड -19 की चुनौती से मुक्त कर दीजिये'

ठूस-ठूस कर एक एंबुलेंस में भरे 22 लोगों के शव, अधिकारी बोले- 'हमारे पास सिर्फ दो एंबुलेंस है।।।'

तेलंगाना सरकार ने स्कूल जाने वाले बच्चों को दी राहत, जारी किया ये आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -