गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत 11 कार्यकर्ता, जबरन बंद करवा रहे थे दुकाने
गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत 11 कार्यकर्ता, जबरन बंद करवा रहे थे दुकाने
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आज आधे दिन बंद का आह्वान किया है। ऐसे में अब इसका असर दिखना शुरू हो चुका है। जी दरअसल इस समय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बाजार को बंद करवाने में लगे हुए हैं। ऐसे में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद गुड्‌डू चौहान समेत 11 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये सब वही लोग हैं जो अरेरा पेट्रोल पंप बंद करवाने के लिए गए थे। कहा जा रहा है पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर नई जेल भेज दिया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पीसी शर्मा इससे पहले अपने समर्थकों के साथ बिट्टन मार्केट भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने सभी खुली हुई दुकानों को जबरन बंद करवा दिया।

आप जानते ही होंगे कांग्रेस ने एक दिन पहले ही कहा था कि, 'बंद के दौरान दुकानें जबरन बंद नहीं कराई जाएंगी।' अब आज राज्यभर में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला है। आज कई जगह पर छोटी-मोटी दुकानें बंद मिली तो कहीं पर खुली। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता को जबरन दुकानें बंद करवाते हुए भी देखा गया। आज ही कांग्रेस कार्यकर्ता जिप्सी पर लाउड स्पीकर से बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से दुकानें बंद रखने की अपील करते भी नजर आए।

पूर्व सीएम कमलनाथ का कहना है, 'कांग्रेस ने जरूरी चीजों को छोड़कर राज्य में सब कुछ बंद करने की बात कहीं है।' आपको हम यह भी बता दें कई बीते शुक्रवार को भी कांग्रेस की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया गया था। इस अभियान में मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया था।

Video: रोटियां बनाते समय तंदूर वाले ने किया ऐसा काम कि देखकर छूटेगी घिन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- "उनका प्रशासन अपने पहले 100 दिनों में 100 मिलियन..."

चिरंजीवी सरजा के नन्हे बेटे ने किया उनकी अंतिम फिल्म 'राजमार्टंधा' का ट्रेलर लॉन्च, वीडियो देख झलक जाएंगे आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -