भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश खिलाडियों को दिए जाएंगे 1-1 करोड़ रुपए: CM
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश खिलाडियों को दिए जाएंगे 1-1 करोड़ रुपए: CM
Share:

भोपाल: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ऑलिंपिक में 41 साल का इंतजार खत्म करते हुए जर्मनी के खिलाफ खेलकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अब इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश के प्लेयर्स को 1-1 करोड़ रुपए देने का एलान किया है। मध्यप्रदेश CMO की तरफ से किये गए एक ट्वीट में लिखा है- 'भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने #Tokyo2020 में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। मध्यप्रदेश, इटारसी के लाल @VivekSagarpras1 व मप्र हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले नीलकांत शर्मा भी टीम का हिस्सा थे। दोनों को 1-1 करोड़ रुपये सम्मान निधि से पुरस्कृत किया जायेगा : CM'।

वहीँ दूसरी तरफ पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भी खुशी का जश्न मनाते हुए टीम के पंजाब प्लेयर्स को 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है और लिखा है, ”भारतीय हॉकी के इस एतिहासिक दिन पर मुझे ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि टीम के पंजाब प्लेयर्स को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हमे आपकी वापसी का इंतजार है ताकि आपकी इस जीत को सेलिब्रेट कर सकें।”

आप सभी को बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी थी। जी दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा था, ”हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलिंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।” वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था, ”ऐतिहासिक। एक ऐसा दिन जो हर भारतीयों की याद में हमेशा जिंदा होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर से सभी क्षेत्रों में खोलेगी आंगनबाड़ी केंद्र

Tokyo Olympics: MP के लिए खेल चुके विवेक सागर और नीलाकांता ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

इस राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल सप्ताहांत पर रहेंगे बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -